कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना,सरकार को जगाने की करेंगे कोशिश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था डूब रही है। जिस तरह आडानी के हाथों राष्ट्रीय संपत्तियों को खरीद फरोत किया जा रहा है। वहीं LIC का लगभग 73000 करोड़ रुपए डूब चुका है, और इसमें अभी भी कोई रोक नहीं लगाई जा रही है, ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सभी बैंक खतरे में आते जा रहे है। डॉलर की अपेक्षा रुपए की कीमत घटती जा रही है। इसके अलावा अंकिता भंडारी मर्डर केस में जिस प्रकार सफेदपोश वी आई पी को बचाया जा रहा है,

 

उसका हम विरोध कर रहें है। इस प्रदेश में लगातार बढ़ते भर्ती घोटाले, SSSC घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, सचिवालय भर्ती घोटाला, पटवारी का पेपर लीक होना, उसके बाद कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता की परीक्षा निरस्त कर दी गई। सरकार के दो गोपन के अधिकारी पकड़े गए। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष हाकम सिंह पकड़ा गया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार भू–माफिया और खनन माफियाओं और अपराधियों के साथ खड़ी है।

 

इस प्रदेश में अभी एक अजीब सा माहौल चल रहा है। एक तरफ भर्ती घोटाले, खनन घोटाले, भू माफिया जमीनों पर कब्जा कर रहे है। दूसरी तरफ अंकिता जैसी लड़की की मृत्यु पर बीआईपी का नाम छुपाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपनी पीठ स्वयं ठोकते है। यह सरकार प्रदेश को बुरी तरह से बर्बाद कर रही है।

 

हमारे गन्ना किसानों का बकाया अभी तक नहीं दिया गया है। साथ में नया समर्थन मूल्य नहीं दे रहे है। किसान करें तो क्या करें। ये सारे विषय ऐसे है जिनके लिए कांग्रेस आंदोलन करने जा रही है। और हम  विधानसभा का घेराव करेंगे और सरकार को जगाने की पूरी ताकत से कोशिश करेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!