Breaking News

जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने विस्तार से की समीक्षा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार का जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु चल रही तैयारियों की कैम्प कार्यालय में विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग को आवागमन हेतु स्वच्छ, सुन्दर तथा सुगम्य बनाया जाये। जिलाधिकारी ने एनएचएआई, विद्युत, पेयजल, अधिशासी अधिकारियों, जिला विकास प्राधिकरण,

 

नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तैयारियां समयबद्धता से पूरी करने हेतु डे-प्लान के अनुसार प्रगति रिपोर्ट व्हाट्सअप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी।

 

जिलाधिकारी ने सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों का पूरी संजीदगी से निर्वहन करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में एनएचएआई, पेयजल निगम, विद्युत, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो ने चल रहे कार्यों के बारे में विस्ताार से जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

 

रूद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तर पर नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नामित किये हैं। यह जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि समस्त विकास कार्यों हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह को नोडल तथा सहायक श्रम आयुक्त प्रशान्त कुमार को सहायक नोडल,

 

जी-20 समन्वयक हेतु प्रशिक्षु आईएएस अनामिका को नोडल तथा सहायक कृषि अधिकारी अमित कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही को सहायक नोडल, पन्तनगर एयरपोर्ट की समस्त व्यवस्थाओं हेतु निदेशक मण्डी आशीष भटगाई को नोडल तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध को सहायक नोडल अधिकारी, सूचना एवं मीडिया प्रबन्धन हेतु सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल को नोडल तथा

 

जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम व जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी को सहायक नोडल, परिवहन व्यवस्था हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी बीके सिंह को नोडल, समस्त कार्यक्रम में खान-पान व्यवस्था व खाद्य सुरक्षा हेतु जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार को नोडल अधिकारी व जिला अभिहीत अधिकारी ललित पाण्डे को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!