Breaking News

पॉलिथीन में लिपटे एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप…..

काशीपुर- काशीपुर में रविवार को नगर के मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र में पॉलिथीन में लिपटे एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई! सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। नगर के कटोरा ताल क्षेत्र में रविवार को एक शर्मनाक घटनाक्रम ने मानवता को तार तार कर दिया।

कटोराताल क्षेत्र में किसी निष्ठुर मां ने नवजात शिशु के शव को पालीथीन में लपेट कर फेंक दिया। यहां रविवार को  मोहल्ला कटोरा ताल स्थित मीट बाजार के पास लोगों ने एक पालीथीन में नवजात शिशु का शव देखा तो सन्न रह गये।

नवजात शिशु का शव देखकर लोगों ने कटोराताल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात का शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। वही नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!