पंतनगर (ज़फर अंसारी) पंतनगर उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम लिमिटेड के हल्दी स्थित प्रोसेसिंग प्लांट में साढ़े 11 बजे आग की तेज लपटें उठने लगीं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस, अग्निशमन विभाग सहित उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे दो दमकल वाहनों ने आग बुझाने शुरू कर दी है, जबकि मौके पर अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंच सका है।

Skip to content











