Breaking News

रोटरी कॉर्बेट ने प्रदान की खाद्यसामग्री……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने पीरूमदारा स्थित जे एस आर इन्दु समिति में जाकर वहाँ के बच्चों से मुलाक़ात की एवं बच्चों को खाद्यसामग्री प्रदान की।

 

उल्लेखनीय है कि इन्दु समिति द्वारा संचालित यह संस्था दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं पारिवारिक माहौल में बड़ा होने का अवसर प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रही है । इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने विश्वास दिलाया कि क्लब समय समय पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा ।

 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रो. डॉ. तनु सिंह,सचिव डॉ. सुरुच सक्सेना,रो.डॉ.नरेशमेहरोत्रा,रो.बी.एस.सेठी,रो.डॉ.दीप मेहरोत्रा सहित स्टाफ़ के सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!