युवा कांग्रेस विधानसभा कार्यकर्ताओं ने किया उत्तराखंड सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

युवा कांग्रेस का भर्ती घोटालों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन…..

काशीपुर– काशीपुर में शनिवार को सुबह महाराणा प्रताप चौक पर 2 दिन पूर्व देहरादून में बेरोजगार उत्तराखंड सरकार की मिलीभगत से भर्ती घोटालों को लेकर अपना शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे जिस पर मुख्यमंत्री के आदेश से बेरोजगारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे तमाम बेरोजगार युवा बुरी तरह से घायल और चोटिल हुए जिसकी गूंज पूरे देश में हुई इसी को लेकर आज काशीपुर युवा कांग्रेस विधानसभा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों और एनएसयूआई छात्र संघ आम जनता ने धरने में शिरकत की सुमित्तर l

 

भुल्लर ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की धरने को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने कहा कि अब उत्तराखंड के युवाओं को पढ़ने लिखने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब मुख्यमंत्री अपने दलालों के द्वारा डायरेक्ट पैसा लेकर विभिन्न विभागों में विधानसभा के पिछले दरवाजे से भर्ती कर रहे हैं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष वसीम अकरम ने हर कदम पर बेरोजगारों का साथ देने की बात कही  सभा को संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, प्रभात साहनी, अरुण चौहान, मुशर्रफ हुसैन, रवि ढींगरा आदि ने भी संबोधित किया l

 

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल कंबोज, ज़िला उपाध्यक्ष सारिम सैफी, अजहर कसार, युवा कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष गदरपुर बाजपुर रूद्रपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के साथ-साथ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया हरीश कुमार एडवोकेट मनोज जोशी चेतन अरोरा सरित चतुर्वेदी शशांक चौधरी तौकीर अंसारी प्रीत बम राजू छीना पार्षद मोहम्मद आरिफ पार्षद अफसर अली पार्षद नौशाद हुसैन पार्षद शाह आलम जफर मुन्ना मोहम्मद आशी अमित मारकंडे अनीस अंसारी सामिर रिजवान चौधरी फईम चौधरी आदि मौजूद रहे l

और पढ़ें

error: Content is protected !!