Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर किया सीएम का पुतला दहन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुबह के 11:30 बजे महाराणा प्रताप चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य में हालात बद से बदतर बने हुए हैं और युवा छात्र यूकेपीएससी और यूके एसएसएससी परीक्षा आयोग में सुधार की मांग को लेकर गांधी पार्क में बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया ।

 

जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है, और यह मांग करती हैl कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि देहरादून में बेरोजगार युवा लम्बे समय से भर्ती घोटालों को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि बेरोजगार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में घोटालों की सीबीआई जांच, नकलचियों के नाम सार्वजनिक करने और नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज की है।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, एडवोकेट विमल गुड़िया, अनुपम शर्मा, अरुण चौहान, सफीक अहमद अंसारी, इंदर सिंह, एडवोकेट अब्दुल सलीम, एडवोकेट राजू छीना, मनोज जोशी, एडवोकेट मुशर्रफ हुसैन, हैदर अली, राशिद फारुकी, अंसारी वसीम, अकरम, मंसूर अली, मे फेयर आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!