Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

प्रदेश में लगातार पेपर लीक प्रकरण से नाराज यूथ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला और सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी…. 

लालकुआं- प्रदेश में लगातार पेपर लीक प्रकरण से नाराज कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्टेशन तिराहे पर संयुक्त रूप से सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जहां एक ओर युवा बेरोजगारी की कगार पर है तो वहीं किसी भी विभाग में भर्ती आने के बाद युवा दिन रात मेहनत करके तैयारी करता है और भर्ती परीक्षा देता है मगर अगले ही दिन पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है।

 

जिससे कि युवा बेरोजगार हताश और निराश हो जाता है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से बार-बार हो रहा है और खामियाजा युवा बेरोजगारों को भुगतना पड़ रहा है। यहां कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए सीबीआई जांच की मांग की है और कहा है यदि जल्द ही पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच प्रारंभ नहीं हो जाती है तब तक कांग्रेसी लगातार आंदोलन करते रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!