Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी में यहाँ अवैध निर्माणो पर चला बुल्डोज़र, भारी पुलिस बल भी रहा तैनात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी में अवैध निर्माणो पर चली जेसीबी, भारी फोर्स तैनात….

हल्द्वानी-(अरीश सिद्दीकी) उत्तराखंड के हल्द्वानी में ज़िला विकास प्राधिकरण और नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नम्बर 8 और 12 में बने दो अवैध निर्माणों पर जेसीबी और मज़दूरों की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है, और एक निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

 

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि गत 30 जनवरी को हुई कार्यवाही के क्रम में और कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर गुरुवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में नुजूल भूमि पर बने दो अवैध निर्माणो की गुरुवार को  टीम के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं।

 

कार्यवाही के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, एसएनए गणेश भट्ट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल, सीओ सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत, सफाई निरीक्षक चतर सिंह, अमोल असवाल, सूरज, दिवाकर, बॉबी, तनवीर आदि लोग शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!