Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ज़िला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक….

रुद्रपुर- जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पिछली बैठक की कार्यवाही और अनुपालन आख्या को आगामी बैठकों में पहले एजेण्डा के रूप शामिल करना सुनिश्चित करें ज़िलाधिकारी ने चालू वित्तीय वर्ष हुए आपरेशन्स का ब्रेकअप डाटा आपरेशन की श्रेणीवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्पेशलिस्ट डाॅक्टर्स अपने-अपने कार्य क्षेत्र में मात्र ओपीडी तक ही सीमित न रहते हुए आपरेशन करने पर भी विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें ताकि जनता को स्पेशलिस्ट डाॅक्टर्स का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

 

उन्होंने आयुष्मान योजनान्तर्गत प्राप्त धनराशि को भी आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश देेते हुए कहा कि आयुष्मान योजनान्तर्गत नियमानुसार सम्बन्धितों को समय से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाये। जिलाधिकारी ने आक्सीजन जनरेशन प्लांट के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। समिति ने अल्ट्रासाउण्ड मशीन में ट्रेकर लगाने, रक्तकोष हेतु बिजली की अस्थिरता को रोकने के लिए 40 किलावाट 110 वाॅल्ट सर्वो को जैम पोर्टल से खरीदने, कैन्टीन संचालन हेतु पूर्व दरों पर नवीनीकरण करने, ओटी हेतु 50 कटसीट और  50 गाउन खरीदे का अनुमोदन किया।

 

बैठक में मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ.कैलाश राणा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2022 से 31 जनवरी 2023 तक चिकित्सालय में कुल 90744 ओपीडी की गई है। उन्होंने बताया कि 10632 रोगियों को भर्ती किया गया, 943, ऑपरेशन, 6565 अल्ट्रासाउण्ड, 7471 एक्स-रे, 61205 पैथोलोजी जाॅचें, 2539 प्रसव कराने के साथ ही 4123 यूनिट रक्त संकलन और  3909 यूनिट रक्त वितरण किया गया है।बैठक में एसीएमओ डाॅ.हरेन्द्र मलिक, ज़िला हौम्योपैथिक अधिकारी डाॅ.महेश चन्द्र, ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ.आषुतोष पन्त सहित सम्बन्धित चिकित्सक और कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!