Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

 गीतिका जोशी की मृत्यु के बाद दो नेत्रहीन बच्चों को दिया उजाला….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दो नेत्रहीन बच्चों को दिया उजाला….

रामनगर- रामनगर के मोहल्ला लखनपुर स्थित शांति कुंज गली नंबर 5 निवासी मुकेश जोशी की पत्नी गीतिका की मृत्यु लंबी बीमारी के बाद ऋषिकेश एम्स में 2 दिन पूर्व हो गई थी। मृत्यु के बाद डॉक्टरों ने उनकी आंखों का कार्निया बिल्कुल ठीक पाया। ऋषिकेश एम्स के चिकित्सकों ने गीतिका जोशी के पति मुकेश जोशी से आग्रह किया कि वे अपनी पत्नी की आंखें दान कर दें

 

जिससे रोशनी का इंतजार कर रहे दो बच्चों के जीवन का अंधेरा दूर हो जाएगा और उन्हें दुनिया देखने के लिए रोशनी मिल सकेगी। मुकेश जोशी ने अपने मित्रों और परिजनों से सलाह करने के बाद गीतिका जोशी की आंखें दान दीं। 15-20 मिनट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एम्स के चिकित्सकों ने गीतिका जोशी की आंखें दो अन्य व्यक्तियों को लगाकर

 

उनकी जिंदगी को रोशन कर दिया आपको बता दे की उनके जीवन में छाया अंधेरा दूर कर दिया। मुकेश जोशी ने अपनी पत्नी गीतिका जोशी की आंखें दान करने के निर्णय की सभी प्रशंसा कर रहे है वही ऋषिकेश एम्स के चिकित्सा निदेशक ने भी पत्र लिखकर नेत्रदान हेतु आभार व्यक्त किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!