Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

प्रदेश महासचिव ममता हालदार ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की सफलता के लिए तैयार की रणनीति…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अभियान की सफलता के लिए प्रदेश महासचिव ममता हालदार ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रणनीति तैयार की….

रूद्रपुर- 26जनवरी से प्रस्तावित कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए विधानसभा की पर्यवेक्षक और प्रदेश महासचिव ममता हालदार ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की सफलता के लिए रणनीति तैयार की। बैठक में यात्रा की सफलता के लिए पार्टी के लोगों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी।इस दौरान पर्यवेक्षक ममता हालदार ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले रहे भारी जनसमर्थन को देखते हुए अब अब पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो‘ अभियान चलाने जा रही है। देश भर के साथ उत्तराखण्ड में भी 26 जनवरी को दो माह के इस अभियान का आगाज होगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता घर घर पहुंचेंगे।

 

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से ज़िला  और  विधानसभा स्तर पर भी जोर शोर से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जायेगी। रूद्रपुर विधानसभा में भी इस यात्रा को जोर शोर से निकाला जायेगा। जिसके तहत हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो दिखाई जाएंगे। साथ ही युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासखंड  में बाइक रैली निकालेंगे। प्रत्येक ब्लाक में एक माह पदयात्रा चलेगी और हर गांव में बैठक का आयोजन होगा। घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की असफलताएं बताईं जाएंगी ।

 

यात्रा के दौरान राहुल गांधी का देश के ग्रामीण अंचल के लोगों के नाम पत्र भी बांटा जायेगा और प्रधानमंत्राी मोदी के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट जारी की जायेगी। हर घर में भारत जोड़ो यात्रा का स्टिकर भी लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगी। यह यात्रा उत्तराखण्ड में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस दौरान पार्टी के लोगों को अलग अलग जिम्मेवारियां सौंपी गयी। पर्यवेक्षक ममता हालदार ने कहा कि अब तक की तैयारियों को लेकर 18 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को रिपोर्ट सौंपी जायेगी।

 

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस यात्रा के लिए जी जान से जुटने का आहवान किया। इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपने सुझाव और विचार रखे।बैठक में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, नित्यानंद मण्डल, जगदीश तनेजा, हरीश बावरा, सादिक, प्रीति साना, गोपाल भसीन, मोनिका ढाली, विजय यादव,विजय अरोरा, नारायण हालदार, अजय आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!