Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस ने  30,000/- से अधिक धनराशि, जरूरी दस्तावेज  कपड़ों से भरे बैग की चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

.अपराधी को  24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

हल्द्वानी- (आरिश सिद्दीक़ी) शिकायतकर्ता सूरज पूरी पुत्र होशियारपुरी द्वारा लिखित रूप से थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके द्वारा एक  रिक्शा हायर किया गया जिसमें एक काले रंग का बैग भी रखा था| बैग में वादी के अपने कपड़े,व्यक्तिगत दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड,एटीएम कार्ड विजा कार्ड  और 30000 से अधिक धनराशि आदि रखे हुए थे| वादी, उक्त रिक्शेवाले को सड़क पर खड़ा करके अपना दूसरा सामान लेने के,लिए गया तो देखा कि रिक्शावाला पूर्व से रिक्शे में रखे बैग, जिसमें उपरोक्त सामान भरा हुआ था,को लेकर फरार हो गया |

 

लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह के सुपुर्द हुई थी| चोरी हुए सामान से भरे बैग की बरामदगी के लिए  हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी,  भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने  मय टीम के घटनास्थल के आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण, रिक्शा चालकों के बयान ,मुखबिर की सूचना, तथा विभिन्न साक्ष्य के आधार पर उक्त रुपयों, दस्तावेजों और

 

कपड़ों से भरे बैग की चोरी की घटना में प्रकाश में आए आरोपी ,लल्लन शर्मा उर्फ लालन पुत्र स्वर्गीय मेवाराम निवासी ग्राम और  डाकखाना शाहगंज, थाना रोजा ज़िला  शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 47 वर्ष, को चौधरी कॉलोनी हल्द्वानी से उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने  मय टीम के 24 घंटे के भीतर मय माल के गिरफ्तार किया गया| सोमवार  माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया|

और पढ़ें

error: Content is protected !!