Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ हो सकती हैं तेज बारिश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मैदान में एक बार फिर लौट कर आएगी ठंड 26 जनवरी को भी जमकर बरसेंगे बदरा…..

उत्तराखंड- वैज्ञानिकों के अनुसार 26 जनवरी को भी जमकर बदरा बरसेंगे। मैदान में एक बार फिर ठंड लौट कर आएगी। रात को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अमृतसर 3 तो सोनीपत के जगदीशपुर का पारा 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।पंजाब और हरियाणा में सोमवार से बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। 26 जनवरी को भी मेघ जमकर बरेंगे। इससे एक बार फिर से सर्दी का दौर लौटेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। दोनों राज्यों में रात के समय अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान रविवार को जहां 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो  वही हरियाणा के सोनीपत के जगदीशपुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक बारिश होगी।पंजाब में 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर जबकि 24 और 25 जनवरी को पूरे पंजाब में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। 26 जनवरी को भी कई जगह बारिश होगी। हरियाणा में भी इन दिनों बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

रविवार को पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम मापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि बठिंडा का 5.2, चंडीगढ़ का 7.3, फिरोजपुर का 4.9, जालंधर का 5.6, लुधियाना का 7.2, पठानकोट का 7.3 और पटियाला का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा के अंबाला का 7.4, भिवानी का 7.9, गुड़गांव का 7.9, करनाल का 7.2, कुरुक्षेत्र का 6.2, नारनौल का 8.4 और सिरसा का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!