Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

हल्द्वानी पहुंचे उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जोशीमठ मामले मे सरकार पर साधा निशाना…..

 हल्द्वानी- हल्द्वानी पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जोशीमठ मामले में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मुनाफे कमाने के नाम पर सरकार पर्यावरणीय व्यवस्थाओं को दरकिनार करते हुए पहाड़ के लोगों की जान जोखिम में डालने पर लगी है। अखिलेश यादव ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग, साइंटिस्ट और भूवैज्ञानिक लगातार सरकार को संकेत दे रहे थे यहां एनटीपीसी द्वारा बिजली पैदा करने के नाम पर पूरे पहाड़ को संकट में डाला जा रहा है लेकिन यह सरकार केवल मुनाफा कमाने के बारे में सोचती है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सभी जगह उत्तराखंड के ही मुख्यमंत्री हैं ऐसे में उत्तराखंड के लोगों पर ही संकट आ रहा है इससे पहले केदारनाथ से भी इस सरकार ने कुछ नहीं सीखा। वही अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस का अपना राजनीतिक कार्यक्रम है उन्होंने मुझे आमंत्रण दिया इसके लिए मैंने राहुल गांधी जी को धन्यवाद दिया लेकिन हमारी राजनीतिक पार्टी की अपनी मर्यादा है।

 

वहीं दूसरी तरफ आगामी 2024 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 24 का चुनाव से पहले अभी बीजेपी के 22 की ही घोषणाएं पूरी नहीं हुई है ऐसे में इस बार उत्तर प्रदेश से ही भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी और उत्तर प्रदेश से ही भाजपा बेदखल होगी और समाजवादी पार्टी ही इसकी शुरुआत करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!