कोरोना के मामलों में आयी गिरावट, पिछले 24 घंटे में पाए गये 37975 संक्रमित लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के मामलों में बड़ी गिरावट आयी है। पिछले 24 घंटे में 37,975 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि सोमवार को 44,059 संक्रमण के नए मामले मिले थे। देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 86 लाख से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 37,975 नए मामले देखने को मिले । तो वही कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 480 रही है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,77,841 तक पहुँच गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86,04,955 पहुँच गई है। पिछले 24 घंटे में 42,314 मरीज कोरोना वायरस को हरा कर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है।अभी फिलहाल कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,38,667 है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक देश के 1,34,218 लोग अपनी जान गवा चुके है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!