Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

(जोशीमठ) एक हफ्ते में तैयार कर लिया जाएगा राहत पैकेज, राज्य सरकार केंद्र सरकार से करेगी राहत पैकेज की मांग…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

(जोशीमठ) आपदा प्रभावितों के लिए राज्य, सरकार केंद्र सरकार से करेगी राहत पैकेज की मांग….

देहरादून-जोशीमठ आपदा प्रभावित के लिए एक सप्ताह में मॉडल प्री-फेब्रीकेटेड भवन तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जोशीमठ से एक किमी पहले टीसीपी तिराहा के पास उद्यान विभाग की भूमि का चयन किया गया है। वहीं प्रभावितों के लिए राहत पैकेज एक हफ्ते में तैयार कर लिया जाएगा।

 

जोशीमठ आपदा प्रभावितों के स्थायी विस्थापन और राहत राशि देने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार से राहत पैकेज की मांग करेगी। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में कैबिनेट में लिए गए फैसले के अनुसार, एक सप्ताह में राहत पैकेज तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि इसके लिए जोशीमठ में सभी विभागों और और केंद्रीय एजेंसियों से नुकसान के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार तक राहत पैकेज तैयार कर लिया जाएगा। जिसे राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद केंद्र को भेजा जाएगा। यह पैकेज कितने हजार करोड़ रुपये का हो सकता है, इस बारे में उन्होंने कहा कि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!