Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने व्यक्त की जोशीमठ की आपदा पर चिन्ता….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जोशीमठ की आपदा पर चिन्ता व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि इस समय संयम से काम लेते हुए पहली प्राथमिकता आपदा ग्रस्त इलाके से लोगों को निकालकर सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर हर प्रकार की व्यवस्था करने एवं लोगों की जान-माल बचाने को है।

 

 भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने पूर्व में ही आवश्यक निर्देश देने के बाद पूरे जोशीमठ आपदा की समीक्षा की है, जिसमें बड़े फैसले लिए है तथा स्वंय स्थलीय निरीक्षण के लिए भी जा रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से पहले ही एन०टी०पी०सी० के काम रोक दिए है रोप-वे का संचालन बन्द कर दिया गया है तथा सारे निर्माण कार्यों में भी फिलहाल रोक लगा दी है एवं प्रभावित परिवार “शिफ्ट” किये गए है।

मारवाड़ी, मनोहर बाग, सिंहधार, रविबाग, कोटलागढ़, गांधीनगर वॉर्ड

एवं सुनील वॉर्ड पर एवं दरार वाले अन्य क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा

रही है। राहत शिविरों में लोगों को हर प्रकार से ठण्ड से बचाने का कार्य एवं सभी आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराई जा रही है। लोगों को टैम्पल कमेटी, नगर पालिका पर्यटन के यूथ हॉस्टल, गुरूद्वारा जोशीमठ तथा मिलन केन्द्र ज्योर्तिमठ में रखा गया है। बिजली, पानी, अलाव, दवा, डॉक्टर, भोजन आदि की व्यवस्था की गई है

 

तथा राहत किट भी उपलब्ध कराए जा रहे है। भूगर्भ शास्त्रियों का सर्वेक्षण हो चुका है, एस०डी०आर०एफ०,एन०डी०आर०एफ०, जिला प्रशासन लगातार लोगों के बीच में घूमकर मनोबल बढ़ा रहे हैं भट्ट ने कहा कि सरकार हर प्रकार से सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार राज्य सरकार से लगातार सम्पर्क बनाए हुए है। भट्ट ने लोगो से मनोबल बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि हम इस प्राकृतिक आपदा पर जल्दी ही नियंत्रण पा लेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!