Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

उत्तराखंड की प्रदेश सरकार के धर्मांतरण कानून को लेकर साध्वी प्राची का बयान…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश सरकार का धर्मांतरण कानून को लेकर अहम फैसला काबिले तारीफ-साध्वी प्राची….

बाजपुर-(जुबैर आलम) विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की केंद्रीय समिति सदस्य साध्वी प्राची बाजपुर पहुंची। इस दौरान साध्वी प्राची ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तराखंड की प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण कानून को लेकर जो अहम फैसला लिया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले व्यक्ति पर प्रदेश सरकार ने 10 साल की सजा निर्धारित की है।

 

जिससे ऐसा कृत्य करने वाले लोगों पर अब कार्यवाही होगी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश में जनसंख्या की वृद्धि एक सबसे बड़ी समस्या है। जिस पर रोक लगाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने के साथ-साथ जिस तरह सरकार ने दो बच्चे वालों को चुनाव लडने की अनुमति देने का फैसला लिया था

 

उसी तरह दो बच्चे वाले व्यक्ति को ही मतदान करने की अनुमति देने का भी सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए और साथ ही 2 बच्चों से अधिक वाले व्यक्ति से सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं वापस ले लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा कड़ा कानून बनने से जनसंख्या में नियंत्रण आएगा और देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!