कुछ दिनों पहले चुनाखान परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक द्वारा लगाए गए बृहद शिविर में चिन्हित किए गए क्षेत्र के गरीब लोगों के आंखों का ऑपरेशन आज से प्रारंभ हो गया है। आज प्रातः ऑपरेशन के लिए व्यक्तियों को जांचके लिए गेहुंआ, सछोई ,बंदरजोड़ा चुनाखान मदन बेल एवं धमोला तथा कमोला क्षेत्र के लोगों का जिनको आँख के ऑपरेशन करवाने थे डॉक्टर निलाम्बर भट्ट के द्वारा जांच की गई जांच में मरीजों की खून की जांच , ब्लड प्रेशर की जांच तथा ईसीजी कर ऑपरेशन के लिए उपयुक्त मरीजों को वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर रखोलिया के पास रेफर किया गया।
नेत्र सर्जन डॉक्टर रखोलिया द्वारा सभी मरीजों की जांच के उपरांत ऑपरेशन करना प्रारंभ किया गया। सभी मरीजो के ऑपरेशन करवाने के बाद मनोज पाठक के द्वारा वाहनों की व्यवस्था कर उनको उनके घर तक पहुंचाया गया। मनोज पाठक की इस पहल से पूरे क्षेत्रवासियों में खुशनुमा माहौल है और गरीब की आगे बढ़कर सहायता करने के लिए उनकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है,
मरीजों का कहना है की आज तक जो भी कैंप होते थे उनमे आए हुए डॉक्टर उन सबको अपने अस्पतालों का एड्रेस देकर अस्पताल में बुलवाते थे , लेकिन यह पहली बार हैं जब 572 मरीज देखे गए एवं 352 लोगों को चश्मे वितरित किए गए तथा 66 लोगों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया एवं ऑपरेशन प्रारंभ हो गए इस नेक कार्य के लिए मनोज पाठक एवं उनकी पूरी टीम को लोग साधुवाद दे रहे हैं जिसमें डॉक्टर की टीम ने भी बहुत उत्साहित ढंग से क्षेत्र में काम किया है और भविष्य में मनोज पाठक को पूरा सहयोग करने का वादा दिया।



Skip to content











