यहाँ 50 महिलाओं को दिया गया इको फ्रैंडली जुट बैग, लैपटॉप बैग बनाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग व एसेंचर के सहयोग से निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा 50 महिलाओं को दमुवाढूंगा काठगोदाम, हल्द्वानी नैनीताल इको फ्रैंडली जुट बैग, लैपटॉप बैग का नि:शुल्क का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें ई0डि0आई0आई0 के परियोजना अधिकारी श्री चंचल कुमार जी द्वारा उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम से अवगत कराया गया।

उन्होंने ई0डी0आई0आई0, एक्सेंचर के बारे में मौजूद लोगों को विस्तार से समझाया। निर्मला संस्था के प्रोग्राम के कोर्डिनेटर श्रीमती हेमा बिष्ट द्वारा सम्मानित दमुवाढूंगा के पार्षद महिसानंद का स्वागत किया गया l ईoडीoआईoआईo के परियोजना प्रबंधक श्री बालकृष्ण जोशी जी द्वारा जिला उद्योग के पूर्व महाप्रबंधक योगेश पाण्डे जी का भी हेमा बिष्ट द्वारा जुट के बने बैग से समानित किया गया l जिन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया। निर्मला संस्था के निदेशक श्री संजीव कुमार भटनागर जी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित लोगों को दी l उन्होंने प्रशिक्षण की महत्ता व जूट से बनाए जा रहे विभिन प्रकार के चीजों पर भी प्रकाश डाला।

 

नि:शुल्क प्रशिक्षण हमारी संस्था ईoडीoआई के एक्सेंचर के द्वारा एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें  चयनित 50 महिलाओं को 4  सप्ताह का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ई0डि0आई0आई0 के परियोजना समन्वयक श्री बालकृष्ण जोशी जी द्वारा उपस्थित महिलाओं को होने वाले प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें हेमा बिष्ट,पूनम शर्मा, दुष्यंत, शकुंतला जी आदि लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!