Breaking News

धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार…. नैनीताल में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी XUV 700 गहरी खाई में गिरी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू, 7 लोग सुरक्षित निकाले…. बनभूलपुरा केस पर सुप्रीम सुनवाई आज, हल्द्वानी में अलर्ट SSP मंजुनाथ टीसी मैदान में, 17 गिरफ्तार…. रुद्रपुर अनाज मंडी की दुर्दशा पर भड़के पूर्व विधायक ठुकराल बोले, “भ्रष्टाचार की जांच हो, आढ़तियों को मिले हक़”…. रुद्रपुर में विधिक साक्षरता शिविर छात्रों ने लिया भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहने का संकल्प….

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज़ अब ठण्ड दिखाएगी अपने तेवर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्‍तराखंड में मौसम ने अब करवट बदल ली है। मौसम विभाग आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम बदलने से प्रदेश के अधिकतम आवर न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। दिन ब दिन ठंड में हो रहा इजाफा

 

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हल्के हिमपात के दो से तीन दौर हो चुके हैं। जिससे प्रदेश में दिन ब दिन ठंड में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम आंशिक बादल छा गए।

 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!