उच्च न्यायालय के आदेश पर विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण पर गिरी गाज…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-उच्च न्यायालय के निर्देश पर काशीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान मैं स्थानीय प्रशासन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगम एमएनए ने बताया की अतिक्रमण की जद में आए व्यापारियों को पहले ही चेतावनी दी गई थी

 

 

 

कि वह स्वयं अपना-अपना अतिक्रमण हटा ले बाद में नगर निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।  लेकिन चेतावनी के बाद भी व्यापारियों ने दुकान के सामने से अतिक्रमण नहीं हटाया, इसी के साथ ही नगर क्षेत्र में अवैध रूप से होडिंग वगैरह को भी टीम ने उतरवा दिया और गाड़ियों में भरवा कर नगर निगम में जमा कर दिया ।

 

 

 

नगर निगम और प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि अगर वह आगे भी अतिक्रमण को बढ़ावा देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अतिक्रमण सुबह से लेकर शाम 4:00 बजे तक जारी रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!