काशीपुर- निशान शोभायात्रा का हुआ आयोजन, सैकड़ो की संख्या में बाबा के भक्त दिखे झूमते गाते…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में पिछले दो वर्षों से श्री खांटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार आगामी 14 अक्टूबर को चैती मेला परिसर में तृतीय विशाल संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाना है। बाबा को आमंत्रित किए जाने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया है। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमूत चौहान ने बताया कि श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट के द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह एवं निशुल्क क्लीनिक के माध्यम से लोगों का निशुल्क उपचार किया जाता है।

 

 

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चना करना तथा उनकी धाराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। निशान यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि निशान यात्रा के माध्यम से श्री खाटू श्याम बाबा से आह्वान करते हुए आगामी 14 अक्टूबर को होने वाले विशाल संकीर्तन महोत्सव के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

 

 

 

शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा की रथयात्रा रही। इसके अलावा हजारों की संख्या में हाथों में निशान के प्रतीक के रूप में हाथों में ध्वज लिए महिला पुरुष रहे जिन्होंने निशान बाबा को बुलाने के लिए पैदल यात्रा के माध्यम से बाबा को निशान समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में 500 महिलाएं और 500 पुरुष निशान हाथों में लेकर पदयात्रा कर रहे हैं।

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!