हल्द्वानी (अरीश सिद्दीकी)- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के निर्देशानुसार ज़हीर अंसारी प्रदेश (मंत्री/ प्रदेश सह संयोजक सेवा पखवाड़ा) के सहयोग से हल्द्वानी उत्तर उजाला अर्बन हेल्थ केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन 29 सितंबर 2022 को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है कैम्प का शुभारंभ डॉ.जेड.ए. वारसी सदस्य 15 सूत्रीय प्रधानमंत्री कार्यक्रम राज्य समिति एवं राज्य आंदोलनकरी वरिष्ठ भाजपा नेता हुकुम सिंह कुँवर द्वारा किया गया। कैम्प में डॉ. पवन सिंह , डॉ भारद्वाज, ललित , प्रेमा नयाल ,पुष्पा , जया मिश्रा, अभिलाषा, लक्ष्मी, आकाश ,रवि पाल आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं


Skip to content











