लालकुआं (जफर अंसारी) यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहे पर एकत्र होकर भाजपा सरकार एवं तीरथ सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने तक ही सीमित रही है और विकास कार्यों की ओर सरकार का ध्यान नहीं है वहीं सरकार के मुख्यमंत्री महिलाओं पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं जबकि उन्हें बचे हुए 1 साल में प्रदेश के विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए कांग्रेसियों ने कहा कि संस्कार का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कर रहे हैं जो भाजपाइयों की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के पहनावे पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित सभी कांग्रेसियों ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंका है और अपनी टिप्पणी पर तत्काल महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

Skip to content











