Breaking News

हल्द्वानी -“प्लास्टिक उन्मूलन एवं पोषण माह” कार्यक्रम का किया गया आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- जिले में चल रहे प्लास्टिक उन्मूलन एवं पोषण माह कार्यक्रम के तहत आज राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जवाहर ज्योति,  दमुवाढूँगा में “प्लास्टिक उन्मूलन एवं पोषण माह” कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूली बच्चो ने कार्यक्रम में प्लास्टिक से होने वाले गंभीर परिणामो और पोषण अभियान के तहत, पोषण और स्वस्थ भोजन के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों के जरिए लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया, वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने स्कूल पहुचे, हल्द्वानी विधायक, सुमित ह्रदयेश ने सभी बच्चों को पूर्ण पोषण आहार लेने के लिए जागरुक किया और प्लास्टिक को पूर्ण रुप से त्यागने का आहवान किया।

 

सुमित ह्रदयेश ने इस तरह के जागरूकता अभियान कार्यक्रम कराने के लिए सम्पूर्ण विद्यालय परिसर का आभार जताया । वही कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या के अनुरोध के बाद हल्द्वानी विधायक, सुमित ह्रदयेश ने विधायक निधि से स्कूल में विकास कार्य के लिए 5 लाख की धनराशि भी देने की बात कही।

 

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!