हरिद्वार (वंदना गुप्ता) उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने हरिहर आश्रम में पारद शिवलिंग महामृत्युंजय मंदिर में पूजा अर्चना की इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश में और राज्य में खुशहाली की कामना की वहीं कुंभ मेले पर उन्होंने बड़ा बयान भी दिया उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में कोरोना को लेकर कोई भी जोखिम लेना ठीक नहीं है जिस तरह से देश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बड़े हैं उस स्थिति में हम सभी की जिम्मेदारी है कि मेले में सभी व्यवस्थाएं सावधानीपूर्वक की जाएं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 7 राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं कल की रिपोर्ट में ही देश में 25000 मामले सामने आए इसलिए कुंभ मेले में सभी व्यवस्थाएं सावधानीपूर्वक करनी होंगी इतनी बड़ी मात्रा में कोरोना की वैक्सीनेशन करना संभव नहीं है इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि वैक्सीन लगवाए और करोना गाइडलाइंस का पालन करें वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कुम्भ मेला एक राज्य नही पूरे देश और दुनिया का मेला है इसलिए कोई जोखिम नही लेना चाहिए अपने राज्य को बचाना सबकी जिम्मेदारी है इसलिए कुम्भ मेले में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे ये बीमारी न फैले पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिहर आश्रम में पारद शिवलिंग महामृत्युंजय मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश के अच्छे भविष्य की कामना की तो वही नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को नसीहत देते भी नजर आए कोरोना महामारी को देखते हुए कुंभ मेले में कोई भी जोखिम लेना ठीक नहीं होगा

Skip to content











