Breaking News

उत्तराखंड में 9 नए डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती, देखें किसे मिला कौन सा जिला…. BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक….

हथिनी के चार साल के बच्चा सावन का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

रामनगर-कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ में हथिनी के चार साल के बच्चा सावन का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सावन मंगलवार को चार साल पूरे कर पांच साल में लग गया है। उसके जन्म दिन पर कॉर्बेट प्रशासन ने 15 किलो का केक काटकर खुशी मनाई। उसके पालन पोषण में लगे कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

 

मंगलवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ में हाथी के बच्चे सावन का जन्म दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडे ने कहा कि कर्नाटक राज्य से लाई गई हथिनी का बच्चा है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक से कई साल पहले नौ हाथी व हथिनियों को लाया गया था। सावन हाथी बेहद ही मिलनसार व तेज बुद्धि का है। उसकी देखरेख में कई कर्मचारी व डॉक्टरों की टीमों को लगाया गया है।

 

उन्होंने बताया कि सावन का जन्म दिन हर साल मनाया जाता है। उसके जन्म दिन पर केला, गन्ना व अन्य चीजों से मनाया गया करीब 15 किलो का केक काटा गया है। बताया कि एक हथिनी खुशी भी कलागढ़ में ही है, उसका जन्म दिन भी मनाया जाएगा। बताया कि सावन को पैदा करने वाली हथिनी कचंभा है। उसकी उम्र लगभग करीब 30 वर्ष है।

 

बताया कि 16 हाथियों पार्क की सुरक्षा कराई जाती है। यूपी सीमा पर गश्त भी हाथियों से होती है। वही शाम को उत्तर प्रदेश वन विभाग के चीफ़ केपी दूबे, निदेशक धीरज पांडेय और डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें जानवरों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर कई विषय पर चर्चा की गई.

और पढ़ें

error: Content is protected !!