Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा विक्रय केंद्र का किया गया विधितव शुभारम्भ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने झंडा विक्रय केंद्र का विधितव शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को इस वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

 

देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 9 से 13 अगस्त तक देश भर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत उत्तराखण्ड में 20 लाख घरों में तिरंगे लगाने का लक्ष्य है।

 

सक्सेना ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनसामान्य की अधिक से अधिक भागीदारी होनी है तभी इस अभियान का उद्देश्य सार्थक होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक लोगो को इस अभियान से जोड़ें और हर घर में तिरंगा लगाने का प्रयास करें।

 

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक तरुण दत्ता, जिला आई टी संयोजक योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, दोनों मंडल अध्यक्ष हरिश भट्ट ,सुशील कुमार यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!