कालाढूंगी- उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से जनता बेहाल ।बिजली विभाग द्वारा की जा रही विद्युत कटौती से जनता को दो चार होना पड़ रहा है विद्युत कटौती से लोगो का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।क्षेत्रीय जनता का कहना है इस भीषण गर्मी में विद्युत विभाग द्वारा एक दिन में कई बार की जा रही विद्युत कटौती से जीना दूभर हो गया है
क्यू की एक और तो तपती गर्मी से जनता परेशान है वही विद्युत कटौती की वजह से जनता के कई जरूरी कार्य भी बाधित हो रहे है।क्षेत्र की जनता का कहना है की शीघ्र ही विद्युत विभाग द्वारा व्यवस्था नही सुधारी गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वही विद्युत विभाग के एस, डी, ओ, दीपक पाठक ने बताया कि गर्मी के सीजन में बिजली अधिक यूज होती है


इसलिए पूर्ति करने के लिए पिटकुल से ही रोस्टिंग की जाती है हमे पिटकुल से कोड मिलता है जिसके आधार पर रोस्टिंग की जाती है।वैसे आज कल शिकायत का निस्तारण करने के लिए हमारे द्वारा दिन में 1 बजे से 2 बजे तक रोस्टिंग की जाती है।

Skip to content











