Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

 उत्‍तराखंड पहाड़ों में भूस्खलन की चेतावनी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- बुधवार को जारी हुए रेड अलर्ट के बीच हेमकुंड साहिब के पास ग्‍लेशियर टूट गया है। अच्‍छी बात यह रही कि किसी नुकसान की सूचना नहीं है। बताया गया कि फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब यात्रा पड़ाव घांघरिया के पास कजिला में हिमखंड टूटने से पहाड़ दरक रहा है और मलबा सीधे लक्ष्मण गंगा में गिर रहा है। इसी के पास नदी के दूसरे छोर पर घांघरिया है।

 

जहां मलबे की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर की तरफ निकले। हेमकुंड और फूलों की घाटी की यात्रा जारी है। इस बीच देहरादून समेत 10 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी की गई है। वहीं पहाड़ों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में नदी-नालों के उफान पर आने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!