मालधन की खस्ता हालत रोड के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर (सलीम अहमद) रामनगर के मालधन को जाने वाला मुख्य सम्पर्क मार्ग लगभग दो साल से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एक एक फिट के गड्ढे हो गए हैं रोड में लेकिन इस रोड का नवीनीकरण होने की संभावना नजर नही है रही हैं। रामनगर के विधायक की राह तय करने वाले मालधन की बदहाली की दासता मालधन को जाने वाला मुख्यमार्ग बया कर रहा हैं ये मार्ग मालधन के दो दर्जन गाँव की लगभग चालीस हजार की आवादी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग हैं मालधन की जनता को रोजाना अपने निजी कार्यो के लिए रामनगर जाना होता हैं। जिससे जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। मालधन की जनता की रोजमर्रा की परेशानी को देखते हुए उत्तराखंड कांगेस कमेटी के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नृतेत्व में आज मालधन से रामनगर को जाने वाले मुख्यमार्ग के नवीनीकरण की मांग को लेकर  धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोड के जल्द नवीनीकरण की मांग की। धरना प्रदर्शन की सूचना PWD को मिलते ही PWD ने आनन फानन में सड़क के खड्डो को जे बी जी मिट्टी खोद कर भरना सुरु कर दिया। लेकिन गड्ढो में ये मिट्टी भरान जनता के गले की फास बन जायेगी वाहनों से ये मिट्टी उड़ेगी ओर जनता का रोड से गुजरना मुश्किल हो जायेगा।रणजीत सिंह रावत ने बताया कि जिसको रोड कहा जा रहा हैं हम उस पर बैठे तो है लेकिन ये रोड नही है। 2017 में इसके लिए बजट स्वकृत किया गया था। भाजपा की सरकार आने के बाद ये काम भर्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। बार बार टेलीफोन पर अनुरोध कर के जब सरकार नही मानी हैं तो आज हम सड़क पर बैठने को मजबूर हुए हैं इस सड़क को तत्काल बनाया जाय।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!