Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

किसान विकास क्लब ने मासिक बैठक का किया आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

काशीपुर-काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी समिति के गेस्ट हाउस में किसान विकास क्लब की बैठक में क्लब के अध्यक्ष अरुण शर्मा समेत पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने शिरकत की। बैठक में किसानों की खेती से संबंधित समस्याओ पर विचार विमर्श करते हुए उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केवीके के प्रभारी डॉ. जितेमदर क्वात्रा ने बताया कि बैठक में किसानो ने बेमौसमी धान की खेती की समस्या बताई कि इसके बदले कौन सी खेती की जाए। इस सबंध में उनके द्वारा उक्त किसानों को धान के बदले में मक्का, चारे वाली मक्का, दाने वाली मक्का के अलावा इस क्षेत्र में मेंथा की खेती करने की सलाह दी गयी जिससे कि उन्हें फायदा हो।

 

उन्होंने कहा कि किसानों को पराली न जलाने की सलाह देते हुए बताया गया कि अब ऐसी मशीनें आ गईं हैं जिससे पराली और गोबर मिलाकर बायो गैस बनती है। मिट्टी की उपजाऊ कम हो रही क्षमता पर चिंता जताते हुए धान, गेहूं की फसल के अलावा दलहनी फसलों को उगाने की सलाह दी गयी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बैठक का मुख्य बिंदु भारत सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयास के बारे में बताया गया।

 

जिसके तहत भारत सरकार के द्वारा पूरे देश मे दस हजार कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर किसान ऐसे संगठन बनाकर अपनी खेती बाड़ी का काम करेंगे तथा अपनी फसल बेचेंगे तो उन्हें बहुत फायदा होगा। इसके लिए सरकार उनकी आर्थिक रूप से सहायता करती है। जिससे किसान भाई अपनी खेती किसानी के लिए बीज खरीदने के लिए, मशीनें खरीदने के लिए, खाद खरीदने के लिए उस पैसे का ओरयोग कर सकते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!