मौजूदा समय में दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त थे
सुप्रीम कोर्ट ने की पांच न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश


नैनीताल-(एम सलीम खान) नैनीताल सुप्रीम कोर्ट के कालेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कालेजियम ने न्यायमूर्ति सांघी के अलावा चार अन्य न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति करने की सिफारिश की है।
इसमें न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद को मुंबई उच्च न्यायालय से हिमाचल राज्य उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति एस एस शिंदे को मुंबई उच्च न्यायालय से राजस्थान न्यायालय, न्यायामूर्ति रश्मिन एम छाया को गुजरात उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति उज्जवल भुईयां मौजूदा समय में तेलंगाना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश को वही पर मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत करने की सिफारिश की गई है।
उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित मुख्य न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ। सांघी साल 1965 में परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली स्थानांतरित हो गए थे। उन्होंने दिल्ली में स्कूली शिक्षा ग्रहण की और साल 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड नयी दिल्ली से इंटर उत्तीर्ण किया।
सांघी ने साल 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी गणित आनर्स में स्नातक किया और उसके बाद ला फैकल्टी कैंपस ला सेंटर दिल्ली विश्वविद्यालय से एल एल बी किया।उसी साल एक अधिवक्ता के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया। उनके दादा स्वर्गीय वीके सांघी और पिता स्वर्गीय जीएल सांघी वरिष्ठ अधिवक्ता रहें।

Skip to content











