गदरपुर-(एम सलीम खान) गदरपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गदरपुर के ग्राम रतनपुरा में दो भाइयों में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गदरपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मनजीत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हम भाईयों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। गांव के गणमान्य लोगों ने आपसी सहमति समझौता करा दिया था। शनिवार देर शाम को उसका पुत्र भजनीक सिंह अपनी कृषि भूमि पर खेत में जुताई के लिए गया था इसी दौरान अजीत सिंह सुखविंदर सिंह पुत्र हाकम सिंह सुखविंदर सिंह हरनाम सिंह पुत्र जीत सिंह गुरनाम सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह अपने साथ धारदार हथियार लाठी डंडों से लेस होकर वहां पहुंचे

और एक राय होकर जान से मारने की नीयत से मेरे पुत्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुखविंदर सिंह और पवनदीप सिंह के पेट में चाकू से वार कर दिया।पवन के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। पुलिस ने जीत सिंह, सुखविंदर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाददाता की रिपोर्ट

Skip to content











