मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपियों को एसओजी ने किया गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस0ओ0जी0 जनपद ऊधमसिंहनगर को जुआ सट्टा कराने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में पुलिस  उपाधीक्षक आपरेशन परवेज़ अली जनपद उधमसिंह नगर के निर्देशन में

 

प्रभारी एस०ओ०जी० के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा दिनांक 06-05-2022 को थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कंपड़े की दुकान “लुधियाना वालों की सैल” में गुजरात टाईटन और मुम्बई इण्डियन के T-20 क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाने वाले 02 व्यक्ति 1. चन्दन गैरा पुत्र बलाय राम निवासी पंजाबी कालोनी बहेड़ी जिला बरेली (उ0प्र0) उम्र 38 वर्ष हाल निवासी कौश्लया इन्क्लेव थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिंह नगर,

 

2. सुरजिन्दर सिंह उर्फ सुख बाजवा पुत्र अजीत सिंह बाजवा निवासी चन्दायन थाना विलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष हाल निवासी ग्रीन पार्क विलासपुर रामपुर (उ० प्र०) को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से सट्टे से सम्बन्धित 04 अदद मोबाइल फोन, एक अदद LE.D, व 27 हजार रुपये नगद बरामद हुए। दोनों अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प में FIR NO. 165/2022 धारा 13 जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्त –

1 चन्दन गैरा पुत्र बलाय राम निवासी पंजाबी कालोनी बहेड़ी जिला बरेली (उ०प्र०) उम्र 38 वर्ष हाल निवासी कौश्लया इन्क्लेव थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिंह नगर,

  1. सुरजिन्दर सिंह उर्फ सुख बाजवा पुत्र अजीत सिंह बाजवा निवासी चन्दायन थाना विलासपुर जिला • रामपुर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष हाल निवासी ग्रीन पार्क विलासपुर रामपुर (उ0प्र0)

 बरामदा माल

04 अदद मोबाइल फोन, एक अदद L.E.D, व 27 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!