परीक्षा न होने से खफा छात्र कालेज की छत पर चढ़े जमकर किया हंगामा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बैंकिंग फाइनेंस की परीक्षा का मामला कालेज प्रशासन में मचा हड़कंप

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाराज़ छात्रों को समझाया 

कालेज प्रशासन के लिखित देने पर नीचे उतरे छात्र

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उस समय बड़ा हंगामा खड़ा हो गया,जब पिछले दो साल से बैंकिंग परीक्षा की तिथि घोषित न होने पर आक्रोशित छात्र कालेज की दो मंजिला इमारत पर चढ़ गये। इसके अलावा कुछ छात्रों ने महाविद्यालय के मैन गेट पर धरना देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कालेज पहुंची और आक्रोशित छात्रों को समझने बुझाने का प्रयास करने लगीं। लेकिन छात्र अपनी मांग पर आडे रहें। करीब डेढ़ घंटे बाद कालेज प्रशासन द्वारा लिखित दिए जाने पर गुस्साए छात्र मानें।इस दौरान हंगामा जारी रखा।

 

शनिवार की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र के तहत बैंकिंग फाइनेंस परीक्षा के छात्र कालेज परिसर में जमा हुए और परीक्षा की तारीख तय न होने का विरोध करने लगे। परीक्षा नियंत्रक के छुट्टी पर होने के कारण उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसके बाद कुछ छात्र कालेज की दो मंजिला इमारत पर चढ़ गये, जबकि कुछ छात्र कालेज के मैध गेट पर धरना पर बैठे गये। उनका कहना था कि गत वर्ष 2018 में उन्होंने प्रवेश लिए छात्रों की तीन साल की डिग्री के बाद भी साल 2022 में परीक्षा हो जानी चाहिए थी। लेकिन कोविड काल की वजह से उस साल परीक्षा नहीं हो पाई। जिसके बाद डेढ़ साल का समय और गुजर गया,

 

लेकिन इस संबंध में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। जबकि छात्रों से पूरी फीस जमा करा ली गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा न होने के कारण उन्हें आगे के लिए प्रवेश लेने में दिक्कत आ रही है। परीक्षा तिथि घोषित न होने के कारण लगभग पचास छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।इन परीक्षाओं को लेकर कालेज प्रशासन भी गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिसके विरोध में छात्रों ने कालेज परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। वही कालेज की दो मंजिला इमारत पर चढ़े छात्रों ने लिखित आश्वासन पर धरना प्रदर्शन सम्पात किया। संवाददाता की रिपोर्ट

और पढ़ें

error: Content is protected !!