Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे देहरादून…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

तीन मई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी

देहरादून-(एम सलीम खान) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे हैं। सीएम योगी हरिद्वार और मयंकेश्वर में कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रशासनिक अमले ने उनके दौरे की तैयारिया शुरू कर दी है।

 

योगी आदित्यनाथ अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर तीन म ई को उत्तराखंड के हरिद्वार में यूपी उत्तराखंड के बीच परिसापत्ति बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सौंपेंगे।वह यूपी के नये बंने होटल का शुभारंभ भी करेंगे।चार म ई को योगी आदित्यनाथ मयंकेश्वर में गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बनाईं गई

 

अपने गुरु अवैधनाथ की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वह अपने गांव भी जा सकते हैं। हालांकि अभी तक उनके गांव जाने का कार्यक्रम तय नहीं है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!