रुद्रपुर-(एम सलीम खान) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध किया,इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया, मुख्यमंत्री धामी जैसे ही गांधी पार्क में हो रही भागवत कथा में पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी,जिसे देख वहां मौजूद आला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेरियर लगाकर उन्हें रोक दिया,
जिसके बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, वहां मौजूद नौकरी से निकाले गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी, मुख्यमंत्री भागवत कथा में भाग के बाद नारेबाजी कर रहे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को नजर अंदाज करते हुए अपने काफिले के साथ आगे निकल गए, इस दौरान गदरपुर विधायक अरविंदर पांडे ने उनसे कुछ देर तक बातचीत की लेकिन आक्रोशित आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों नारेबाजी बंद नहीं की उनका कहना था


कि सीएम धामी जानबूझ उनसे नज़रें चुराकर निकल गए, उन्होंने कहा कि संकट के जिस दौर में हमने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए कोविड मरीजों की सेवा की उसका नतीजा हमें बेरोजगार कर दिया जा रहा है

Skip to content











