Breaking News

कोविड से संबंधित सभी तैयारियां करें चुस्त दुरुस्त-सी एम ओ…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सीएमओ डॉ सुनीता रतूड़ी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीनेशन सेंपल के लिए दिए निर्देश

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) कोविड की चौथी लहर के दस्तक के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। चौथी लहर से बचाव के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता रतूड़ी ने स्वास्थ्य महकमे में जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें वैक्सीनेशन, सैंपलिंग के साथ ही सीमाओं पर चेकिंग के सख्त निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता रतूड़ी ने कोविड नोडल अधिकारी डॉ तपन कुमार शर्मा के साथ जिले के सभी ब्लाक प्रभारियों कम्युनिस्ट हेल्थ अधिकारियों,सी एच ओ,आर बी एस के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया।

 

जिसमें वैक्सीनेशन सैंपल इन बढ़ाने स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 के मरीजों का समुचित उपचार सहित आईसीयू बेड ऑक्सीजन दवा की किट अधिक जरूरी सामग्री की दुरुस्त व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। वही कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों को खासतौर पर 12 से 14 वर्ष 15:00 से 17 और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और युवाओं को टीकाकरण के साथ ही बूस्टर डोज लगाने के निर्देश दिए।

 

सी एम ओ ने कहा कि इसकी गांव गांव जाकर सूची तैयार करे, जिसमें सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित हो सकें, और कितने लोग टीकाकरण से शेष रह गए हैं,इसकी हर रोज स्वास्थ्य महकमे को रिपोर्ट दें।सी एम ओ ने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले सभी के मानदेय पर रोक लगा दी जाएगी।इस दौरान डा उदय शंकर,प्रदीप मेहर,चाद मियां,दीपा जोशी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!