
रुद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेशानुसार डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के दिशा निर्देश में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षों में बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों की सत्यापन की कार्यवाही हेतु उक्त संबंध में समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया था

जिसके उपरांत जनपद उधम सिंह नगर के विभिन्न कोतवाली,थाना व चौकी क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा पूरे जनपद में सत्यापन की कार्यवाही अमल में लाई गई जिसमे 386 मजदूर, 316 रेड़ी/ठेले वाले ,313 किरायदार व 86 अन्य व्यक्तियों को सत्यापित किया गया तथा 99 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट अंतर्गत चालान किया गया।


अब तक उधम सिंह नगर पुलिस ने सत्यापन की कार्यवाही के में कुल योग 818 मजदूर, 805 रेड़ी/ठेले, 590 किरायेदार 210 अन्य व्यक्तियों का सत्यापन किया और 217 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की चालानी कार्यवाही की जा चुकी है।

Skip to content











