Breaking News

भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस पर झोक दिया फायर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बिलासपुर-(एम सलीम खान) शनिवार को थाना बिलासपुर पुलिस द्वारा सत्कार ढाबे के पास चेकिंग की जा रही थी तो रुद्रपुर की तरफ से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साईकिल पर आता हुआ दिखायी दिया । जिसको रूकने का इशारा किया गया तो कस्बा बिलासपुर की तरफ भागने लगा। जिसका पीछा प्रभारी निरीक्षक बिलासपुर द्वारा किया गया तो मोटर साईकिल सवार व्यक्ति डंडिया वन में घुस गया,

 

जिसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा गोली चलाई गई जिसमें मोटर साईकिल सवार व्यक्ति के बाएं पैर में गोली लगी। जिसका नाम पता पूछा गया तो इसने अपना नाम बलराज उर्फ बबलू पुत्र बलदेव सिंह नि0 कौशल गंज थाना बिलासपुर, रामपुर बताया ।

 

जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिंदा कार0, 02 खोखा कार0 व 01 मो0सा0 बिना नंबर की बरामद हुई । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिलासपुर में भेजा गया है । उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया व्यक्ति थाना बिलासपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 139/22, धारा- 341/396/511/302/34 भादवि का वांछित आरोपी था। जिसपर 50 हजार रूपये का इनाम रखा गया था । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!