विधुत विभाग के डीजीएम को सुनाई खरी खोटी कटौती पर रोक लगाने की मांग
रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसके विरोध में व्यापारियों ने विधुत विभाग के महाप्रबंधक के कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान व्यापारी नेताओं ने विधुत विभाग को जमकर खरी खोटी सुनाई और कटौती पर रोक लगाने की मांग उठाई। वही उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने बिजली कटौती पर रोक नहीं पाया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए,


विभाग के डीजीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से जहां एक तरफ बिजली कटौती से व्यापार पर बड़ा असर पड़ रहा है, तो भीषण गर्मी से आम जनमानस का जीवन दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि विधुत विभाग अघोषित बिजली कटौती कर व्यापारियों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिजली कटौती पर रोक नहीं लगाई तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना।इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित महामंत्री राजकुमार सिकरी,पवन गाबा, सागर छाबड़ा,पारस अरोड़ा, महामंत्री हरीश अरोरा, चिराग कालड़ा, संजय सिंह,विनय कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Skip to content











