लाखो की ब्रांडेड शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार..जाने कहाँ का है मामला..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

एडीटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत से रुद्रपुर लाकर की जाती थी तस्करी

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश चलाएं जा रहें नशे के खिलाफ अभियान में एडीटीएफ और कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस की संयुक्त टीम ने महंगे दामों की हाई-फाई लेबल की शराब बीस पेटियां एक कार से बरामद की है।

 

इस मामले में पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी सहित और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन परवेज़ अली ने बताया कि बीती रात रुद्रपुर के गावा चौंक कर के पास रुद्रा होटल के पास से एक क्रेटा कार सवार जगमोहन अरोरा पुत्र कांशीराम निवासी इन्द्रा कालौनी थाना रुद्रपुर को हाई ब्रांड अंग्रेजी शराब की पेटियो सहित गिरफ्तार किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि आरोपी जगमोहन यह शराब हरियाणा के सोनीपत से सस्ते दामों पर लाकर रुद्रपुर में महंगे दामों पर इसकी तस्करी करने का काम किया करता है।सीओ आपरेशन परवेज़ अली ने बताया कि आरोपी की क्रेटा कार संख्या यूके 06 ए क्यू 1515 से संयुक्त पुलिस टीम ने हाई लेवल ब्रांड की शराब की बीस पेटियां बरामद की है। जिनकी कीमत पांच लाख रुपए है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 235/22 धारा 60/70 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी जगमोहन अरोरा ने बताया कि वह इस महंगी शराब को हरियाणा के सोनीपत से सस्ते दामों में लेकर रुद्रपुर में महंगे दामों में सप्लाई करने का काम किया करता है। वही पुलिस आरोपी जगमोहन के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

पुलिस ने आरोपी सहित कार और महंगे दामों की हाई लेवल शराब की बीस पेटियां कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी एडीटीएफ कमाल हसन, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, सिपाही आसिफ हुसैन, दीपक कठैत, विनोद कन्याल, जरनैल सिंह, अमित जोशी, प्रकाश बिष्ट शामिल हैं। 

और पढ़ें

error: Content is protected !!