लालकुआं-(राहुल दुम्का) लालकुआं के बमेठा बंगर के एक घर में लगी भीषण आग, बमुश्किल ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग-बताते चलें कि आज दोपहर लगभग 3:00 बजे लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के बमेंठा बंगर ग्राम सभा के एक घर में भीषण आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि आसपास के घरों से भी लोग निकल कर बाहर आ गए,
वही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को व फायर ब्रिगेड को कॉल किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने वह ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू, इस घटना मैं किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, वही मौके पर पहुंचे फायर अधिकारी ने कहा कि बमुश्किल आग पर काबू पाया गया है तथा घर का सभी सामान जल गया है


,प्रथम दृष्टया लगता है कि बिजली के तारों के शार्ट सर्किट के कारण लगी है आग,परंतु इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, वही मकान में रहने वाली महिला ने कहा कि अचानक आग ने पूरे मकान को चारों तरफ से घेर लिया तथा वह बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकल पाई वही उनके घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका है,

Skip to content











