Breaking News

छात्रा ने शिक्षक पर लगाया अश्लील एसएमएस भेजने का आरोप,कॉलेज प्राचार्य बोलें हमें नहीं कोई जानकारी-पढ़े क्या है पूरा मामला.. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 डिग्री कॉलेज में छात्रों ने दर्ज कराया विरोध जमकर किया हंगामा

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) हमारे समाज में गुरु को उच्चा दर्जा दिया गया है। लेकिन जब शिक्षक के सर पर आशिक़ी का भूत सवार हो जाएं तो इसे क्या कहेंगे,वो भी अपनी ही शिष्या छात्रा के साथ। रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां महाविद्यालय के एक शिक्षक पर एक छात्रा ने उसे अश्लील संदेश भेजने का संगीन आरोप लगाया है।

 

जिसे लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। बीते रोज महाविद्यालय के कुछ छात्रों ने कालेज परिसर में इस मामले को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।उनका कहना है कि एक शिक्षक कालेज की छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजकर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। छात्रों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि सोमवार को शिक्षक ने छात्रा को व्हाट्स ऐप पर अश्लील मैसेज किए।

 

इसकी वजह से छात्रा तनाव पूर्ण स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक पर पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। लेकिन यह अपनी गलत हरकतों से बाज नहीं आया। छात्रों ने इस मामले की शिकायत विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमल किशोर पांडेय की लेकिन उन्होंने इस मामले की जानकारी होने से अनिभिज्ञया जताई है। उनका कहना है कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!