वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्राचीन अटरिया मेले से 18 नशेड़ी मनचलों को पुलिस ने पुलिस एक्ट में लिया था हिरासत में
रुद्रपुर-(एम सलीम खान) यहां लगने वाले प्राचीन अटरिया मेले में रविवार देर शाम को नशेड़ी मनचलों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते अभियान चलाया था। जिसमें पुलिस ने करीब 18 नशेड़ी मनचलों को हिरासत में लिया था।इन सभी को लगभग एक घंटे तक मेला परिसर मैदान में बैठाया गया था।


जिसके बाद इन्हें चालान कर पुलिस ने छोड़ दिया। वही पुलिस ने इन नशेड़ी मनचलों को सख्त हिदायत भी दी है।खबर के मुताबिक प्राचीन अटरिया मेला शुरू होते ही पुलिस को मेले में में नशेड़ियों व मनचलों के के घूमने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने विशेष अभियान चला कर 18 मनचलों और नशेड़ियों को हिरासत में लिया था। पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र डांगी ने बताया
कि मेले में मनचलों और नशेड़ियों के खिलाफ शिक़ायत मिलने पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने इस मामले में 18 मनचलों और नशेड़ियों को हिरासत में लिया था।जिनका पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया गया। पुलिस ने हर युवक से 500 रुपए अर्थदंड वसूला, और संख्त हिदायत देते हुए उन्हें रिहा कर दिया।

Skip to content











