रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल में पनप रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के खिलाफ भर्ष्टाचार के अहम साबूत मिलें

अस्पताल में ही तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने खोले भ्रष्टाचार के राज

रुद्रपुर-(एम् सालीम खान) जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार जमकर पैर पसार रहा है। जिला अस्पताल में तैनात कुछ चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के अहम साबूत हमारी टीम के हाथ लगे हैं। भ्रष्टाचार से पीड़ित व्यक्तियों ने भी जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ लिखित बयान दिए हैं।इस पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय को भी शिकायत भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

वही डीजी हेल्थ कुमाऊं मंडल सहित मंडल आयुक्त दीपक रावत और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को भी इस मामले से लिखित शिकायत की गई है। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार की जद में आए जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी और अस्पताल प्रशासन जमकर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के नाम पर वहां आए मरीजों और उनके तीमारदारों से धन उगाही करने में जुटे हैं। वही सूत्रों की मानें तो जिला अस्पताल में दलालों का बोलबाला है।यह दलाल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर अस्पताल में आए मरीजों और उनके तीमारदारों से धन उगाही का काम करते हैं। जिसमें से इन्हें बतौर कमीशन के रूप कुछ रुपए थमा दिए जाते हैं।

 

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दावा करने वाली सूबे की भाजपा सरकार को ऐसे संगीन मामलों का संज्ञान लेने की जरूरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन ही भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के एक ऐप का शुभारंभ किया है। वही हैरानी इस बात की जिला अस्पताल में पनप रहे भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत जनपद ऊधम सिंह नगर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता रतूड़ी से भी की गई है। लेकिन उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित युवक लगातार सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहा है।

 

पीड़ित का कहना है कि जब तक उसके प्रार्थना पत्र आरोपी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी,वह इस मामले को संघर्ष करता रहेगा। जल्द ही जिला अस्पताल में पनप रहे भ्रष्टाचार को लेकर हमारी टीम इस पूरे मामले का खुलासा करने की तैयारी में जुटी है। वही इस पूरे मामले को उत्तराखंड शासन सहित कुमाऊं मंडल के आला अधिकारियों तक भी तक पहुंचने का काम किया जा रहा।अब देखना यह है कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड का दावा करने वाली भाजपा सरकार ऐसे कथित चिकित्सकों के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाएंगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!