निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया गया फेरबदल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पांच निरीक्षकों और निरीक्षकों का तबादला

रुद्रपुर-(एम सलीम् खान) जनपद ऊधम सिंह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने पांच निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।

 

एस एस पी ने निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बाजपुर कोतवाली, निरीक्षक भूपेंद्र बृजवाल को प्रभारी निरीक्षक बाजपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वाचक, निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को वाचक पद से थाना प्रभारी आईटीआई काशीपुर,उप निरीक्षक विधादत्त जोशी को थाना आईटीआई से थाना प्रभारी पुलभट्टा,उप निरीक्षक राकेश पांडे को थाना प्रभारी पुलभट्टा से पुलिस कार्यालय, भेजा गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने इन सभी को तत्काल प्रभाव से संबंधित क्षेत्रों में कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!